आग से दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग से दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बभनी चौक स्थित फिरोज आलम की चाय दुकान में सोमवार को अचानक आग लगने से दुकान व सारा सामान जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित परिवार ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से चाय दुकान में अचानक आग लग गयी. दमकल पहुंचने के पूर्व दुकान का सारा समान सहित जलकर राख हो गया. जिसमें चाय दुकानदार फिरोज आलम का तकरीबन एक लाख रुपए से अधिक का क्षति पहुंची है. अग्नि पीड़ित परिवार ने शीघ्र जांच कर मुआवजा देने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >