कीचड़ वाले रास्ता का कराया पक्की, ग्रामीणों में हर्ष

कीचड़ वाले रास्ता का कराया पक्की, ग्रामीणों में हर्ष

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के धनपाड़ा गांव में थोड़ी जमीन की विवाद को लेकर 100 वर्षों से ग्रामीण बरसात के दिन में घुटने भर के कीचड़ से होकर गुजरते थे. उनकी समस्या को देखते हुए चंद ही दिनों में समाज से भी बिजली कुमार यादव व अजय कुमार यादव के पहल पर पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने15 वीं वित्त योजना से 170 फीट दूरी की पक्की सड़क की ढलाई कर धनपाड़ा के स्थानी लोगों के चेहरे पर मुखिया ने मुस्कुराहट ला दी हैं. पक्की सड़क नहीं रहने के कारण मेन सड़क से गांव के लोग बारिश के दिनों में दलदली एवं कीचड़ से गुजर कर अपने घर एवं बाजार आवाजाही करते थे. ऐसी स्थिति में सैकड़ों लोगों की घर के सदस्य को बारिश के दिन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उक्त समस्या पर समाज सेवी बिजली कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या की समाधान निकाला. पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में उक्त धनपाड़ा गांव में पक्की सड़क निर्माण कराया. बिजली कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, अजय कुमार यादव, रवि कुमार मंडल, दिलकुमार ठाकुर, विमल मंडल, निरंजन मंडल, चंद्रिका प्रसाद मंडल, महेश मंडल, अजीत मंडल, छोटू मंडल, श्रवण मंडल, अखिलेश मंडल, जयकांत मंगल, राजेश कुमार मंडल, अभिषेक मंडल, कविता देवी, विनोद मंडल, सविता देवी, संजय मंडल आदि ने पंचायत के मुखिया की प्रशंसा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >