सड़क पर जलजमाव व कीचड़, आवागमन में परेशानी

सड़क पर जलजमाव व कीचड़, आवागमन में परेशानी

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद के घर के आगे सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं. नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या चार का यह मुख्य सड़क है. इसी होकर नगर पंचायत मुख्यालय स्थित अमदाबाद बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए इसी सड़क से पहुंचते हैं. वार्ड पार्षद राजेंद्र साह के घर के आगे जल जमाव एवं कीचड़ रहने से आने-जाने में परेशानी होती है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब सात वर्ष पूर्व में हुआ था. यह सड़क जगह-जगह से टूट कर जर्जर हो गई है. ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस सड़क निर्माण करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >