बेलौन पैक्स चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर की वोटिंग

बेलौन पैक्स चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर की वोटिंग

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्र पर महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही. लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. चुनाव को निष्पक्ष व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मतदान केंद्र पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे. पूरे दिन कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की सूचना नहीं मिली. जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. बेलौन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कृष्ण मोहन दास व नरेशचंद्र दास के बीच सीधा मुकाबला होने से चुनाव काफी रोचक माना जा रहा है. दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदान के दौरान सक्रिय रहे. मतदाताओं से संपर्क बनाए रखा. निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत में कुल 1,356 मतदाता पंजीकृत हैं. शाम चार बजे तक 836 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था. मतदान के दौरान युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. ग्रामीणों का कहना है कि पैक्स किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है. इसलिए चुनाव को लेकर लोगों में विशेष जागरूकता और उत्साह देखने को मिला. मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं. चुनाव परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बेलौन पैक्स के नेतृत्व की जिम्मेदारी आगामी कार्यकाल के लिए किस प्रत्याशी को मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >