फलका प्रखंड के जदयू अध्यक्ष पुनः बने विवेकानंद पटेल

फलका प्रखंड के जदयू अध्यक्ष पुनः बने विवेकानंद पटेल

फलका फलका प्रखंड के एक स्कूल में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ की एक अहम बैठक रखी गयी. अध्यक्षता प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी समशेर आलम ने किया. इस अवसर पर प्रखंड निर्वाची प्रवेक्षक हिरालाल राही सहित जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. सर्वसम्मति से विवेका नन्द पटेल क़ो चौथी बार निर्विरोध फलका प्रखंड जदयू अध्यक्ष के रूप में चुना गया. माहौल शांतिपूर्ण बना रहे. जिला उपाध्यक्ष नंदशरण चौधरी एवं पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी शमशेर आलम, प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक हीरालाल राही ने अपनी अहम भूमिका निभायी. नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के वरीय पदाधिकारी ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है. उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे. साथ ही संगठन की मजबूती व सबों को साथ लेकर चलने के कार्य पर विशेष रूप से बल देंगे. जिला उपाध्यक्ष ने निर्विरोध बने विवेकानंद पटेल को बधाई देते हुए कहा कि हम सब जदयू परिवार है. पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता. सरपंच संघ अध्यक्ष चंदन मंडल, रमानंद मंडल, एबादुर रहमान, नागेश्वर मंडल, जावेद आलम, नौशाद आलम, ओमप्रकाश मंडल, प्रमोद मंडल, शमशाद आलम, प्रमोद मंडल, बिंदु रानी, फुदकी देवी, नंदन कुमार राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >