बारसोई अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी के रूप में विकास कुमार सिंह ने संभाला पदभार

अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के समक्ष पदभार किया ग्रहण

बारसोई. बारसोई अनुमंडल को लंबे इंतजार के बाद स्थायी अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी (डीसीएलआर) मिल गये हैं. मंगलवार को नवपदस्थापित अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के समक्ष पदभार ग्रहण किया. उनके योगदान के साथ ही बारसोई में राजस्व प्रशासन को नयी गति मिलने की उम्मीद जगी है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जमुई निवासी विकास कुमार सिंह को बारसोई का डीसीएलआर बनाया गया है. इससे पूर्व वे पूर्वी चंपारण में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे.

लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन की जगी उम्मीद

गौरतलब है कि पूर्व डीसीएलआर प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त चल रहा था. इस दौरान एसडीओ राजू कुमार अतिरिक्त प्रभार के रूप में डीसीएलआर का दायित्व भी निभा रहे थे. अब नियमित पदाधिकारी के पदस्थापन से दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद व अन्य राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी आने की संभावना है. क्षेत्र के लोगों ने नए डीसीएलआर के आगमन का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी है कि आमलोगों से जुड़े लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन होगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >