यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने व्हाइट एलेवेन को पांच विकेट से हराया

शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग पुल बी में मंगलवार का मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब और व्हाइट ऐलेवन जूनियर के बीच खेला गया

कटिहार. शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग पुल बी में मंगलवार का मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब और व्हाइट ऐलेवन जूनियर के बीच खेला गया. जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. व्हाइट ऐलेवन जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन पर पूरी टीम सिमट गई. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को 108 रनों का लक्ष्य दिया. व्हाईट ऐलेवन जूनियर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन राज ने 37 रन, यश राज ने 27 रन और साहिल ने 10 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से रघुवीर ने 4 विकेट, आदर्श ने 2 विकेट साथ ही अनंत और अमर ने 1-1 विकेट लिया. 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 13 ओवर मे 5 विकेट खोकर 111 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत गयी. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रघुवीर 25 रन, पीयूष और साद ने 18-18 रन और आयुष ने 16 रन बनाया. गेंदबाजी मे व्हाइट ऐलेवन जूनियर के तरफ से साहिल ने 3 विकेट और देव राज ने 2 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रघुवीर उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया. निर्णायक के रूप में औरेंगजेब और प्रशांत रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >