मखाना खेती का जायजा लेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री

मखाना खेती का जायजा लेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत में मखाना की खेती का निरीक्षण करेगी. वित्त मंत्री उस तालाब का भी निरीक्षण करेगी. जहां मखाना की खेती होती है. उसके बाद वित्त मंत्री कटिहार सदर प्रखंड के छीटाबाड़ी में स्थित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लेगी माना जा रहा है कि वित्त मंत्री मखाना प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत मजदूरों से भी वित्त मंत्री की बातचीत होगी. यहां के बाद वित्त मंत्री हसनगंज प्रखंड के जगरनाथ पुर व रामपुर पंचायत केसंचालित एफएल संतृप्ति अभियान में वित्त मंत्री शामिल होगी. इसके लिए राम दरबार परिसर में कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद वित्त मंत्री सीतारमण कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >