कुरसेला एनएच 31 पर चिन्ताहरण महावीर मंदिर के निकट रविवार को पिकअप- बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद दोनों घायलों को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के घायलों में थाना क्षेत्र के तीनघरिया निवासी रतन कुमार झा 34 व रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा ग्राम निवासी चंदन ठाकुर 40 शामिल हैं. दोनों युवक बाजार से समान का खरीददारी कर लौट रहे थे. इसी बीच चिन्ताहरण महावीर मंदिर के समीप बाइक पिकअप में टक्कर हो गयी. बाइक सवार युवकों का शरीर का भाग चोटिल होने के साथ पांव बुरी तरह फैक्चर हो गया था. पीएचसी मे परिजनो की भीड़ जुट गयी. घायल युवकों की स्थिति को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त पिकअप व बाइक को जब्त कर थाना लाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
