विधायक ने किसान को क्षतिपूर्ति देने की मांग की

विधायक ने किसान को क्षतिपूर्ति देने की मांग की

मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किसान को क्षतिपूर्ति देने की मांग सीएम नीतीश कुमार से की है. विधायक ने कहा कि असमय आई तेज आंधी और बारिश ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर भारी चोट पहुंचायी है. खेतों में खड़ी मक्का, गेहूँ, आलू सहित कई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई है. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से त्वरित आंकलन कराकर प्रभावित किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने हेतु अनुरोध किया गया है. जिससे हमारे किसान भाईयों को राहत मिल सके और उनकी मेहनत व्यर्थ न जाए. संकट की इस घड़ी में हम अपने अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >