कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान जयंत कुमार पिता नारायण मंडल, रौतारा तथा सुनील ऋषि पिता सिवन ऋषि, निवासी रमेली के रूप में हुई है. दोनों युवक शराब का सेवन किए हुए थे. जांच के दौरान इसकी पुष्टि होने पर रौतारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. शराब पीना व पीलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है. इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
