– एनएच 31 पर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन पुल के दोनों तरफ फंसे, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी फोटो 6,7 कैप्शन- ट्रकों के बीच टक्कर के बाद पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, जाम में फंसे वाहन प्रतिनिधि, कुरसेला कोसी सड़क पुल पर गुरुवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में ट्रक के चालक, खलासी सहित किसी अन्य के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है. ट्रकों की टक्कर से आवागमन बाधित हो गया. पुल पर टकराये ट्रक के बगल से छोटे दोपहिया वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया था. दुर्घटना की जानकारी पर हादसा स्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों ट्रकों को हटाकर अलग कर हटाया. पुलिस को लगभग घंटे भर का समय लग गया. पुल पर आवागमन बाधित होने से एनएच 31 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. पुलिस के प्रयास से सड़क पर तकरीबन दो घंटे बाद वाहनों का परिचालन प्रारम्भ हो सका. परिचालन प्रारम्भ होने के बावजूद तकरीबन तीन घंटे तक वाहनों का सड़क पर वनवे में रेंगता नजर आया. एनएच 31 पर जाम लगने का सिलसिला बना रहता है. सड़क पर लगने वाले जाम से परिचालन करने वाले वाहनों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. कोसी सड़क पुल के हाईवे के अनुरुप चौड़ाई कम रहने से दुर्घटना होने पर स्थिति विकट हो जाती है. कोसी सड़क पुल पर अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटना घटित होती है. कुरसेला बाजार में एनएच 31 का भाग अतिक्रमित होने से जाम के हालात पैदा होते है. मार्ग पर परिचालन करना सहज नहीं रह जाता है. सड़क जाम की परेशानियों के बाद प्रशासनिक स्तर पर एनएच 31 को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
