पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार जिले के तेलता थाना अंतर्गत किरोरा पंचायत भवन के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक ग्लैमर बाइक से पांच लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मादक पदार्थ के विक्रेता व तस्करों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान जारी है. उक्त आदेश के आलोक में तेलता थाना पुलिस ने किरोड़ा पंचायत भवन के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से 5.475 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने दोनों तस्कर करण कुमार पिता दिलीप महलदार, प्रहलाद महलदार पिता जगदीश महलदार दोनो महलदार टोला, थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >