30.675 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

30.675 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलमनी गायघट्टा रोड पर बलियापाडा चेक पोस्ट के निकट अलग-अलग बाइक में सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़ कर खेत से पकड़ा है. पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों बाइक सवार खेत की ओर भाग रहा था. बलियापारा चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर दो अलग-अलग बाइक में सवार दो व्यक्ति इधर-उधर भागने का प्रयास किया. पुलिस के जवानों ने दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया. नाम पूछने पर शाहजहांन तो दूसरे ने मिट्ठू कुमार यादव बताया. बाइक की तलाशी में 30.675 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों तस्करों को अभिरक्षा में लेकर थाना ले आयी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शराब तस्कर पर मद निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >