मोंगरा में मल्टी पर्पस प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया उद्घाटन

मोंगरा में मल्टी पर्पस प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया उद्घाटन

– आय में वृद्धि व स्थानीय स्तर पर रोजगार के बढ़ेंगे अवसर कटिहार परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत जिले के मोंगरा में स्थापित मल्टी-पर्पस प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया. स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यूनिट उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं मिलकर सामूहिक रूप से समूह के माध्यम से इस एंटरप्राइज को संचालित करेंगी. जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. 14 मार्च 2026 को आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से मोंगरा में स्थापित यह मल्टी-पर्पस प्रोसेसिंग यूनिट किसानों एवं महिला समूहों के लिए कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादों की प्रोसेसिंग कर बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त किया जा सकेगा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाती हैं. अंत में सभी ने मिलकर इस यूनिट के सफल संचालन और क्षेत्र के किसानों एवं महिलाओं के विकास की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >