बाइक- स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल

बाइक- स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कटिहार की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो बीआर 11 पीसी 6377 व प्राणपुर की ओर जा रहे बाइक सवार बीआर 39 वाई 1724 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें खुशहालपुर वार्ड संख्या 02 निवासी, यमुना प्रसाद मंडल 50 वर्ष पिता स्व डोमन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को लेकर प्राणपुर पुलिस को सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा दिया गया. सूचना प्रेषण तक घायलों का स्थिति नाजुक बताई गई है. इधर प्राणपुर पुलिस, बाइक व स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >