दो तस्कर 103 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, 43500 रुपया बरामद

दो तस्कर 103 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, 43500 रुपया बरामद

कटिहार सहायक पुलिस ने गुप्त सचना पर कार्रवाई करते हुए 103 ग्राम स्मैक व 43,500 रूपया के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो बुलेट बाइक सवार व्यक्ति सहायक थाना मोड़ की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने अमर जवान चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बुलेट बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया. जब पुलिस ने दोनों आरोपित की तलाशी ली तो आरोपित के पास से 103 ग्राम स्मैक तथा 43500 नगद रुपया बरामद किया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपित प्रिंस कुमार 28 वर्ष पिता रामचंद्र साह नया टोला, राहुल कुमार 30 वर्ष पिता ओमप्रकाश साह, संत विहार वैगना दोनों थाना नगर जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >