बाइक-टोटो की टक्कर में दो लोग घायल, कटिहार किया रेफर

टोटो सवार व बरारी से चौधरी मोहल्ला जा रहे बाइक चालक की सीधी टक्कर में बाइक सवार रंजू चौधरी व टोटो पर सवार सुशील मंडल

बरारी. बरारी हाट गंगा दार्जलिंग सड़क गायत्री नगर के निकट बरारी जा रहे टोटो सवार व बरारी से चौधरी मोहल्ला जा रहे बाइक चालक की सीधी टक्कर में बाइक सवार रंजू चौधरी व टोटो पर सवार सुशील मंडल पिता बूचो मंडल, तुर्की भवानीपुर पूर्णिया निवासी को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी बरारी लाया गया. जहां डॉ यूके सिन्हा, डॉ सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बताया कि रंजू चौधरी को हेड इंजूरी है, जबकि सुशील मंडल का पैर फैक्चर हो गया. दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया. बताया जाता है कि सुशील मंडल प्राइवेट नर्सिंग होम डॉ रामकृष्ण के यहां उपचार करा कर वापस टोटो से जा रहा था. तभी यह घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >