बिजली की चपेट में आने से दो गायों की मौत

बिजली की चपेट में आने से दो गायों की मौत

मनिहारी मनिहारी थाना के बौलिया वार्ड छह में बिजली की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गयी. पुशपालक सैदूल व पशुपालक अब्दुल जलील के मवेशी की मौत हुई. पशुपालक ने बताया कि उपर से बिजली का तार गया है. तार टूट कर नीचे गिरा. बिजली तार के चपेट में आने से मौत हो गयी. पशुपालक ने विद्युत विभाग से मुआवजा देने की मांग किया. सूचना पर बौलिया मुखिया जर्जिस आलम, सरपंच तस्लीम आरिफ समेत अन्य जन प्रतिनिधि पहुंचे. विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. पशु पालक से अपील है कि बारिश का समय है. मवेशी को विद्युत पोल व बिजली तार से दूरी पर रखे. उन्होंने मुआवजा मामले में बताया कि पोस्टमार्टम समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने पर मुआवजा का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >