बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गस्ती के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास शक के आधार पर बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 13.220 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद होने पर राकेश कुमार दास 26 वर्ष ग्राम इस्लामपुर पश्चिम बंगाल निवासी को गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में लेकर थाना लाया. पुलिस की गाड़ी देख कर स्कुटी सवार भागने में सफल रहा. स्कूटी को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कुटी से 13.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. स्कुटी सवार की पहचान कर शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
