चोरी की बाइक, कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक, कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेथरियापीर नहर पुल के पास से चोरी की एक अपाची बाइक, एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपितों की पहचान लोकेंद्र कुमार सिंह 20 वर्ष, पिता स्व अखिलेश सिंह, निवासी बसगढ़ा, थाना कोढ़ा, अनुराग हांडी, 20 वर्ष, पिता संजय हांडी, निवासी महेशपुर, थाना कोढ़ा है. दोनों युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. तभी गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें चेथरियापीर नहर पुल के पास से दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक चोरी की अपाची बाइक, एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गये. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >