ब्रेक हुआ फेल, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाव बाल बचा कार सवार

टक्कर से कार का पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार सवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. कार सवार नवगछिया से कटिहार जा रहे थे.

कटिहार, कुरसेला,

कोसी सड़क पुल पर शुक्रवार को ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर से कार का पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रहा कि दुर्घटना में कार सवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जानकारी अनुसार कार सवार नवगछिया से कटिहार जा रहा था. इसी बीच अचानक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर से सड़क पर अफरा- तफरी मच गया.

बंगाल से चावल लोड कर अलीपुरद्वार जा रहा था ट्रक चालक

कार सवार ने नीचे आकर खुद को सलामत पाया. ट्रक चालक विश्वजीत ने बताया कि ने ब्रेक फेल होने की वजह से नियंत्रण खोने के कारण कार से ट्रक की टक्कर हो गयी. चालक ने बताया कि बंगाल से वह ट्रक पर चावल लोड कर अलीपुरद्वार जा रहा था. कोसी सड़क पुल पर गुजरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. कुरसेला थाना पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर जेसीबी के सहायता से ट्रक और कार को सड़क किनारे खड़ा किया. सड़क दुर्घटना से मार्ग का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा. संयोग से कोसी सड़क पुल पर बड़ी घटना होने से टल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >