बलिया बेलौन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बलिया बेलौन में मुखिया मेराज आलम, सरपंच सरफुद्दीन के सहयोगियों के साथ जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है. मुखिया मेराज आलम ने बताया की ग्राम पंचायत बलिया बेलौन में पांच सौ पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है. इसके लिए सरकारी जमीन, सड़क के किनारे पौधरोपण किया जा रहा है. लोगों को निजी जमीन में भी पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की इससे केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा, बल्कि जमीन मालिक को आर्थिक लाभ भी मिलेगा.
बेलौन में पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
बेलौन में पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
