डंडखोरा जनगणना कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से डंडखोरा प्रखंड के कृषि भवन में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चौथे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी पहलुओं की समुचित जानकारी प्रदान करना है. ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन दक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कर सकें. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण की विधि, सही एवं सटीक आंकड़ों के संकलन करने व डिजिटल माध्यमों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. साथ ही प्रशिक्षण में आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विशेष रूप से चर्चा की जा रही है. जिससे कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो. इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन फील्ड ट्रेनर सुनील झा एवं अनिल कुमार द्वारा किया जा रहा है. प्रशिक्षण में संजय कुमार विश्वास, संजय कुमार राउत, संदीप कुमार, शशांक शेखर, बिनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, बंदना कुमारी, कुमारी, रागिनी झा सहित अन्य प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे है. इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास एवं योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. इसलिए इसकी शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है.
जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षक के चौथा बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ
जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षक के चौथा बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ
