बरारी. प्रखंड के भंडारतल गांव के किसान सह बसंत सिंह के ज्येष्ठ पुत्र सरदार पल्लू सिंह अपनी पुत्री को लेने राजस्थान कोटा जा रहे थे. कोटा के पहले ही रेलयात्रा के दौरान कब उनकी हृदयगति रुक गयी, पता नहीं चला. किसी रेल यात्री ने हीं रेल पुलिस को सूचना दी तो राजस्थान रेल पुलिस ने जांच की तो मृत पाया. परिजनों को सूचना दी गयी. भंडारतल में शोक की खबर से मातमी सनाटा पसर गया. परिजन बरारी से एम्बुलेंस लेकर राजस्थान कोटा के लिए सोमवार को प्रस्थान किया. शव बुधवार को आने की बात कही गयी. मसहूर मखाना व्यवसायी चरण सिंह बरारी हाट निवासी का पूर्णिया में उपचार के दौरान हुई मौत से दूसरा सदमा प्रखंड वासी को लगा. चरण सिंह का अंतिम संस्कार काढ़ागोला गंगा तट पर विधिवत किया गया. सिख समुदाय में शोक की दौड़ गई है.
बेटी को कोटा से लाने जा रहे रेल यात्री की हृदयाघात से मौत
प्रखंड के भंडारतल गांव के किसान सह बसंत सिंह के ज्येष्ठ पुत्र सरदार पल्लू सिंह अपनी पुत्री को लेने राजस्थान कोटा जा रहे थे
