20 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है

कटिहार.

आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से आती एक बाइक की तलाशी ली. जिस क्रम में बाइक से 20 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेश सिंह पिता मुक्ति सिंह, राजकुमार राय पिता भूपति राय पिपला पोठिया थाना सालमारी निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >