नया चौक कुरसेला बस पड़ाव के समीप थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार दोपहर बंद नाश्ता दुकान को खुलवा कर छापामारी की. छापामारी में बड़ी मात्रा में पुलिस ने देशी शराब बरामद की. पुलिस नाश्ता दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना पुलिस के औचक छापामारी की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा. बताया गया कि नास्ता दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का धंधा किया जा रहा था. बताया गया कि नाश्ता दुकान को बंद रख कर उसमें शराब तस्करी की जार रही जा रही थी. अवैध शराब बरामदगी में 11 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस गहन पूछताछ कर रही थी.