Train Accident: ओडिशा दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में कटिहार रेल मंडल के 204 यात्री थे सवार, किशनगंज और बारसोई में खोला गया हेल्पलाइन सेंटर

Train Accident: ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. दुर्घटनाग्रस्त कामाख्या एक्सप्रेस में कटिहार रेल मंडल के 204 यात्री सवार थे. इन यात्रियों की सुविधा के लिए किशनगंज और बारसोई में हेल्पलाइन सेंटर खोला गया है.

Train Accident: कटिहार. कामाख्या एसी एसएफ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12551 उड़ीसा के कटक के नेरगुंडी स्टेशन के पास ट्रेन की 11 कोच बेपटरी हो गयी. जिसमें एक रेल यात्री की मौत तथा दो दर्जन से अधिक रेल यात्रियों के घायल होने की सूचना है. ट्रेन में कटिहार रेल मंडल से 204 यात्री सवार थे. जिसमें कटिहार जिले के बारसोई से नौ रेल यात्री, किशनगंज से 58 एवं एनजेपी से 137 रेल यात्री उक्त ट्रेन में सफर कर रहे थे. घटना पश्चात डीआरएम के निर्देश पर एनजेपी किशनगंज एवं बारसोई में हेल्पलाइन सेंटर खोला गया है.

कहते हैं सीनियर डीसीएम

कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि 12551 क���माख्या एसीएसएफ एक्सप्रेस उड़ीसा के कटक जिले के केएनपीआर एवं एनआरजी 40 के एम पर कोच बी वन से बी 14 डिरेल हो गयी. जिसमें एक रेल यात्री की हार्ट अटैक से मौत की सूचना है. जबकि 10 रेल यात्री घायल है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है. कटिहार रेल मंडल से 204 यात्री सवार थे.

गुवाहाटी के दो रेल यात्री के घायल होने की सूचना

एनएफ रेलवे के गुवाहाटी के दो रेल यात्री के घायल होने की अब तक सूचना प्राप्त हुई है. जबकि कटिहार रेल मंडल से एक भी रेल यात्रियों के घायल होने की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है. सभी रेल यात्रियों को गंतव्य स्टेशन तक रवाना कर दिया गया है. कटिहार रेल मंडल के बारसोई किशनगंज एवं एनजेपी में हेल्पलाइन सेंटर खोला गया है. जबकि रिलिफ ट्रेन 1500 रेल यात्रियों को लेकर खुर्दा से 17:00 बजे रवाना हो गई है.

Also Read: Bihar Crime: सारण में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >