कोढ़ा कोढ़ा पूलिस ने फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना क्षेत्र के गोढ़ी पचमा गांव निवासी रंजीत राम, पिता स्व भूसी राम, अहिमाचक गांव निवासी आनन्द रविदास, पिता सत्यन रविदास, बसगढ़ा गांव निवासी नौशाद आलम, पिता स्व मुकुल उर्फ मकबूल आलम को गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्लू जारी था. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
