कटिहार एसपी के निर्देश पर मनिहारी थाना पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से कुल-78 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को रविवार को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ मनिहारी सुपर पेट्रोलिंग में थे. पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी क्रम में नीमा सड़क के पास एक चार पहिया वाहन को पुलिस बल ने रोककर उसकी सघनता से तलाशी ली. जिसमें 78 लीटर विदेशी शराब बरामद किया तथा तीन तस्कर अखिलेश कुमार यादव पिता देव नारायण यादव, दिलारपुर वार्ड नं 14, सरमाज पिता अब्दुल रसीद, थाना मनिहारी, गुलफराज पिता जमीला हक, चिकनी टोला थाना मनसाही जिला कटिहार निवासी को तीन मोबाईल के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
