52.250 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

52.250 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कटिहार

उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाकर 52.250 लीटर शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने मनिहारी थाना के दिलारपुर से मुन्ना साह को चार लीटर देसी शराब के साथ, मेदनीपुर में एक साइकिल चालक को संदेह के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लिया.

साइकिल से 21 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

जिस क्रम में साइकिल से 21 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हंसवर बाई पास से 10 लीटर बीयर, बलदीया बाड़ी से नौ लीटर विदेशी शराब तथा नगर थाना के रेलवे पार्सल गेट से संजीत कुमार को 8.250 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >