शराबी सहित तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

शराबी सहित तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष लालासर बिंद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम चांपी निवासी शमीम पिता नुरुल हक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उसे विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय कटिहार में उपस्थापन के लिए भेज दिया. रौतारा थाना कांड संख्या 23/26 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त परमानंद महालदार पिता लक्ष्मण महालदार, कुम्हरा खुदना, थाना रौतारा व एक नाबालिग को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कटिहार न्यायालय भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >