अगलगी में तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

अगलगी में तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

डंडखोरा स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात बेलराही गांव में रविवार की रात हुई अगलगी की घटना में तीन लोगों के घर व सामान जलकर बर्बाद हो गया है. प्राप्त सूचनानुसार कलावती देवी पति स्व कैलाश चौधरी के दो बेटे है. एक बेटा मां के साथ तो दूसरा प्रमोद कुमार पत्नी व बच्चे के साथ उसी आंगन में अलग रहता है. दोनों हीं परिवारों के घरों में रखे अनाज, कपड़ा, जेवर व नगदी जल गया. गोहाल में बंधी गाय बुरी तरह से झुलस गयी है. उस गाय बच्चा जलकर मर गया. जानकारी मिलते हीं मुखिया आलोक कुमार चौहान, उपमुखिया पूनम कुमारी, समाजसेवी युवराज मंडल सहित कई अन्य घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. मुखिया ने अंचल पदाधिकारी को सूचना देते हुए अविलंब मुआवजा देने की मांग की. इस बाबत सीओ सादी रऊफ ने बताया कि सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी से जांच प्रतिवेदन की मांग की गयी है. जांच प्रतिवेदन के आलोक में आपदा विभाग के निर्देशानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >