प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप प्रज्ज्वलित कर दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. संचालक ओम प्रकाश साह ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना कटिहार के द्वारा संचालित प्रारंभिक एवं माध्यमिक के 50 शिक्षक शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय गैर आवासीय समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का मंगलवार को शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण का संचालक ओमप्रकाश साह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर और पटना से आई हुई यूनिसेफ की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. मौके पर यूनिसेफ के सदस्य पुष्प जोशी, राज्य सलाहकार धर्मवीर, कटिहार जिला कोऑर्डिनेटर गोपी नंद झा, बीआरसी प्राणपुर के एकाउंटेंट राजेश कुमार गुप्ता के साथ दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
