पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोढ़ा रुपेश कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 8 से 9 अप्रैल के पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई थी. निर्धारित समयावधि के भीतर अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में आरती कुमारी, अली व शौकत अली शामिल हैं. प्रखंड प्रशासन के अनुसार सदस्य पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. जिससे यह पद फिलहाल खाली रह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >