351 लीटर विदेशी शराब व 33 लीटर बियर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये अवधेश नगर भदैयाटोला के बांस बिट्टा से बड़ी संख्या में विदेशी शराब व बियर बरामद किया है.

कुरसेला. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये अवधेश नगर भदैयाटोला के बांस बिट्टा से बड़ी संख्या में विदेशी शराब व वियर बरामद किया है. पुलिस ने शराब बरामद करते हुए मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवधेश नगर बांस बिट्टा में बड़ी मात्रा में तस्करी का विदेशी शराब छुपा कर रखा गया है. सूचना पर बिना समय गंवाए पुलिस बलों के साथ उक्त जगह पर छापामारी की गयी. छापामारी में बंगाल निर्मित 39 कार्टून इमपेरियल ब्लू विस्की 750 एमएल का 468 बोतल 351लीटर शराब बरामद किया गया. इसी तरह वुडबेसियर तीन कार्टून वियर 500 एमएल का 66 पीस 33 लीटर बरामद किया गया. पुलिस ने तस्करी के आरोप में निरंजन कुमार पिता शंकर मंडल, वेदानंद मंडल पिता गोपाल मंडल ग्राम अवधेश नगर, उमेश मंडल पिता इतवारी मंडल थाना क्षेत्र निवासी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानुनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी में बताया गया कि छापामारी के क्रम में चार पांच तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. फरार तस्करों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >