शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के देवनाथपुर थेगुवा दुर्गा मंदिर समीप पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन शराबियों को नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है

हसनगंज. थाना क्षेत्र के देवनाथपुर थेगुवा दुर्गा मंदिर समीप पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन शराबियों को नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि मधु चौहान पिता स्व रामेश्वर चौहान, खारीघाट, सोनू कुमार मंडल पिता मनोज मंडल, कबैया, हुसैन पिता ऐसुद्दीन, बग्घाबाडी़ तीनों थाना हसनगंज निवासी सभी को देवनाथपुर थेगुवा दुर्गा मंदिर समीप शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी शराबियां के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 43/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >