शराब मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

शराब मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने दो शराब तस्कर एवं एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की मीनापुर फुटानी चौक के पास गस्ती गाड़ी थी. शक के आधार पर बाइक की जांच करने पर दो बाइक से 20.265 लीटर बरामद होने पर दोनों बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए शराब तस्कर सुबोध विश्वास आजमनगर गुदरी बाजार, संतोष कुमार हाजरा पश्चिम बंगाल निवासी को हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कटिहार न्यायालय भेजा गया है. वहीं अलाउद्दीन कोढा थाना क्षेत्र निवासी शराब पी कर हंगामा कर रहा था. मादक पदार्थ का सेवन करने पर उसे गिरफ्तार कर ब्रेथईनलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब के नशे की पुष्टि होने पर विधि संगत कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >