नववर्ष पर गुरुद्वारा में शीश नवाया, शिरोपा से सम्मानित किया

नववर्ष पर गुरुद्वारा में शीश नवाया, शिरोपा से सम्मानित किया

बरारी नववर्ष 2026 की शुरुआत लोगों ने धर्म स्थल में आराधना कर की. गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में गुरुवार की सुबह पूर्णिया के डॉ पीके चौधरी एवं नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता यादव ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र एवं परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह एवं महासचिव ने गुरु मर्यादा अनुसार गुरु की आशीष शिरोपा देकर सम्मानित किया. हेडग्रंथी सुरजीत सिंह, आरती कौर ने कढ़ाह प्रसाद बरताया. मौके पर रजत कश्यप, दीपक सिंह, अमरेन्द्र सहगल, मन्नू सिंह, चरण कौर, महफूज आलम, रामदेव कुमार, हिरामण कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >