एक एकड़ जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

एक एकड़ जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

हिला प्रतिनिधि, कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र साहेबनगर बैसा घाट बांध टोला में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष की दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में पीड़ित पक्ष के अजय टुड्डू ने बताया कि उसके भैया माणिक लाल टुड्डू, भाभी मुन्नी हांसदा, दो मजदूर सत्तन चौधरी और प्रीति टुड्डू के साथ कारी कोसी बांध के नीचे सिकमी के खेत में अपने तैयार मक्के की फसल के भुट्टे को छुड़ा रहे थे. तभी अब्दुल बारीक, सूफियान दोनों अपने परिवार के सभी पुरुष सदस्यों के साथ आये और मेरी भैया- भाभी और दोनों मजदूर पर लाठी, डंडे, तलवार आदि से हमला कर दिया. सभी को बुरी तरह पिटाई कर दी. साथ ही सभी मक्के लूटकर अपने साथ ले गये. इस घटना के बारे में किसी को बताया तो तुमलोगों को जान मार देंगे. घटना में घायल सभी लोगों का कटिहार सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर दूसरे पक्ष अब्दुल बारिक ने कहा सन 1975 ई में एक एकड़ जमीन की केवाला खरीद किया. पर कुछ आदिवासी मेरे जमीन को सिक्मी कह कर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी घटना की लिखित शिकायत मनसाही पुलिस को नहीं दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >