गीदड़ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

गीदड़ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

– दलन पूरब निवासियों का कान व हाथ काटकर किया जख्मी – वन विभाग के प्रक्षेत्रीय पदाधिकारी को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार कटिहार दलन पूरब पंचायत सिरसा के ग्रामीणों के बीच गीदड़ों के आंतक से हाहाकार मचा हुआ है. उक्त ग्राम में गीदड़ों का आतंक पिछले छह माह से कायम है. ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया, सरपंच व उपसरपंच के कानों जू तक नहीं रेंग रहा है. ग्रामीणों का एक ओर जहां पंचायत प्रतिनिधियाें के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं. दूसरी ओर गीदड़ के आतंक से भयभीत ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल साबित हो रहा है. एक दिन पूर्व भी उक्त ग्राम की एक बालिका का कान काटकर अलग कर दिया तो दूसरे का माथे पर काटकर जख्मी कर दिया. शिकायत पर उपसरपंच रविशंकर श्रवणे के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के प्रक्षेत्रीय पदाधिकारी को आवेदन देकर गीदड़ों के आतंक से बचाव को लेकर गुहार लगायी है. दलन पूरब पंचायत के सिरसा निवासी रंजीत महलदार, वार्ड सदस्य दीपक कुमार साह, गणेशी महलदार, भीम सदा, राजू सदा, कीर्तन सदा, अशोक महलदार, लड्डू कुमार, सुरेन्द्र सदा, सलमू सदा, धर्मवीर महलदार, निरिया देवी, अनिल कुमार सिंह, नादर सदा, राहुल महलदार, विशाल कुमार महलदार, राजेन्द्र सदा, राजकिशोर महलदार, सुगीया देवी, रेणु देवी समेत अन्य ने सरपंच दिनेश मोेहन ठाकुर को भी आवेदन दिया है. दिये आवेदन में ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग सिरसा दलन, थाना मुफ्फिसल ग्राम पंचायत राज दलन, पूरब के स्थायी निवासी हैं. उनके गांव में विगत छह माह से गीदड़ाें का आतंक मचा है. 20 फरवरी को करीब तीन से चार बजे के बीच अनिल महलदार की पुत्री व पकाश महलदार के पुत्र को गीदड़ों ने काटकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया. इस घटना से पूरा ग्रामीण दहशत में हैं. इससे पूर्व भी गीदड़ के द्वारा कई ग्रामीणों को जख्मी किया गया है. सूचना भी पूर्व में वन विभाग को दिया गया था. सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर ने बताया है कि उक्त गांव में पिछले छह माह से गीदड़ों का आतंक कायम है. वन विभाग को इसको लेकर गंभीर होकर गीदड़ों के आतंक से ग्रामीणों को बचाव के लिए आगे आने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >