मैट्रिक परीक्षा: परीक्षा के पांचवें दिन सायंस ने छात्र-छात्राओं को खूब उलझाया

मैट्रिक परीक्षा: परीक्षा के पांचवें दिन सायंस ने छात्र-छात्राओं को खूब उलझाया

– परीक्षा में 29629 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित- 596 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित कटिहार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों क 55 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 30225 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 29629 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि 596 परीक्षार्थी ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी भी तैनात दिखे. परीक्षा के पांचवें दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. उन्होंने परीक्षा संचालन पर संतोष जताया है. इस बीच परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका की बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा पांचवें दिन भी ली गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है. माना जा रहा है कि सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ ही अधिकांश छात्र-छात्राओं की परीक्षा संपन्न हो जायेगी. जबकि मंगलवार व बुधवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा है. नकल पर कसा है प्रशासनिक नकेल मैट्रिक परीक्षा में कड़ी निगरानी होने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल का मौका नहीं मिल रहा है. अधिकारियों ने भी नकल पर नकेल कसे जाने का दावा किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचवें दिन भी मैट्रिक की परीक्षा जारी रही. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. साथ ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम व अधिकारी भी जाकर परीक्षा का जायजा लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार पांचवें दिन 596 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है. प्रथम पाली 15193 में से 14871 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली 322 छात्र छात्राओं ने परीक्षा नहीं दिया. जबकि दूसरी पाली में 15032 में से 14758 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में 274 परीक्षार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी है. अधिकांश छात्र-छात्राओं की परीक्षा कल होगी संपन्न मैट्रिक परीक्षा में शामिल अधिकांश छात्र छात्राओं की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो जायेगी. मंगलवार यानी 24 फरवरी को ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी. इसमें काफी कम संख्या में परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. जिला शिक्षा कार्यालय के सूत्रों की माने तो अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा सोमवार को ही संपन्न हो जायेगी. इस दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा है. शनिवार को विज्ञान की परीक्षा देकर लौटने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने कहा कि विज्ञान के कई प्रश्न ने उलझन पैदा कर दिया. पर सभी प्रश्न का उत्तर दिये है. उम्मीद है कि परिणाम अच्छा ही रहेगा. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि सोमवार को उसकी आखिरी परीक्षा है. अंग्रेजी की परीक्षा देने के साथ ही अधिकांश छात्र-छात्राओं का परीक्षा संपन्न हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >