गुरूकुल स्कूल मुजवरटाल में राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आज

गुरूकुल स्कूल मुजवरटाल में राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आज

मनिहारी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल मुजवरटाल में राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन आज किया जायेगा. तैयारी को लेकर बैठक की. गुरुकुल फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट, बिहार से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मुजवरटाल में राज्य स्तरीय प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. गुरुकुल फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट, बिहार द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरुकुल ग्रुप ऑफ स्कूल्स, बिहार के विद्यार्थियों हेतु राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. 2026 में यह प्रतियोगिता 22 फरवरी 2026 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मुजवरटाल में आयोजित की जाएगी. गुरुकुल फाउंडेशन ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास, संस्कृति से जुड़ाव, तथा जीवन में आगे बढ़कर कुछ करने की प्रेरणा उत्पन्न करना है. प्रश्न मंच के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाता है. आत्मविश्वास एवं तार्किक क्षमता का विकास होता है. बैठक में यह निर्णय लिया इस आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित की जाए. कार्यक्रम में सभी अभिभावकों के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षा जगत से जुड़े विद्वानों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. बच्चों की प्रतिभा का व्यापक स्तर पर अवलोकन हो सके. 500 लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए विभिन्न विभागों का गठन किया. भोजन विभाग, आवास विभाग, स्वागत विभाग एवं पुरस्कार वितरण के लिए विभाग प्रमुख नियुक्त किए गए. गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राज किशन, प्राचार्या मंजू कुमारी, एकेडमिक इंचार्ज राजेश पोद्दार, वरिष्ठ आचार्य विक्रमादित्य सिंह, आशीष यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >