आपसी विवाद में तेजाब डालने के मामले पीड़ित परिवार ने थाना में दिया आवेदन

आपसी विवाद में तेजाब डालने के मामले पीड़ित परिवार ने थाना में दिया आवेदन

– घायल बालक के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का आरोपित पक्ष की ओर से दिया था आश्वासन – इलाज के लिए नहीं दिया रुपया, बालक की स्थिति हुई गंभीर कटिहार सेमापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर शंकरगंज गांव में तेजाब से झुलसे 8 वर्षीय बच्चे इलाज की स्थिति खराब होते जा रहा है. इस बाबत पीड़ित परिवार ने सेमापुर थाना में आवेदन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को खेल-खेल के दौरान रोहन का विवाद 10 वर्षीय बालक से हो गया था. आरोप है कि विवाद के बाद बालक घर गया और घर में रखे तेजाब लेकर लौटा तथा रोहन के चेहरे पर फेंक दिया. तेजाब से रोहन का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन चेहरे की स्थिति काफी खराब हो गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का चेहरा सामान्य दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी जरूरी होगी. जिस पर करीब 5 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है. अब तक इलाज में परिवार लगभग 90 हजार रुपये खर्च हो गया है. रोहन के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करते है. ऐसे में आगे का इलाज उनके लिए बेहद कठिन हो गया है. इधर दोषी बालक के पिता मनोज मड़ैया ने गांव के समझौते में इलाज का पूरा खर्च देने का आश्वासन दिया था. पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कही थी. भरोसे में आकर रोहन के माता-पिता ने उस समय पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया. लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली तो उन्होंने सेमापुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >