– बारिश में कीचड़ से चलना मुश्किल फोटो 4 कैप्शन- जर्जर हालत में कच्ची सड़क मनसाही मनसाही प्रखंड के कुरेठा पंचायत से बरझल्ला पंचायत को जोड़ने वाली घेघवा नदी बांध पर बनी कच्ची सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है. मुख्य सड़क के समानांतर चलने वाली यह सड़क दो प्रखंडों और दर्जनों गांवों को जोड़ती है. लेकिन रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुकी है. आधा मनसाही, आधा प्राणपुर में पड़ने से उपेक्षित स्थानीय लोगों के अनुसार कुरेठा पंचायत भवन के पास से शुरू होकर बड़झल्ला पंचायत के कमीपुर गांव होते हुए नया टोला, महादेव नगर और बस्तोल को जोड़ने वाली यह बांध सड़क सैकड़ों वर्ष पुरानी है. सड़क का आधा हिस्सा मनसाही और आधा प्राणपुर प्रखंड में पड़ने के कारण पिछले कई वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है. हल्की बारिश में ही कीचड़, जगह-जगह गड्ढे ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही यह कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कटाव हो गए हैं. स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ती है. यह सड़क दो प्रखंडों के दर्जनों गांवों के लिए लाइफलाइन है. मुखिया ने दिया मरम्मत का आश्वासन इस समस्या पर कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि जर्जर सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसी न किसी योजना के तहत इस सड़क का मरम्मत कार्य कराया जायेगा. ताकि लोगों को राहत मिल सके. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दो प्रखंडों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाय.
दो प्रखंड को जोड़ने वाली बांध की कच्ची सड़क जर्जर
दो प्रखंड को जोड़ने वाली बांध की कच्ची सड़क जर्जर
