हल्की बारिश में डूबने वाली गलियां अब सूखी

हल्की बारिश में डूबने वाली गलियां अब सूखी

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से जल जमाव की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी. हल्की बारिश होते ही सड़कों, गलियों और घरों के आसपास पानी भर जाता था. जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता था. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. जल जमाव के कारण आवागमन बाधित होने के साथ-साथ गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना रहता था. स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी. नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया. अब नाला निर्माण होने के बाद स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है. बारिश के दौरान पानी का जमाव नहीं होगा और नाले के माध्यम से पानी की निकासी सुचारू रूप से होती रहेगी. ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता था, लेकिन अब नाले के निर्माण से जल निकासी आसान हो जायेगी. लोगों ने कहा कि इससे न सिर्फ आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि गंदगी और मच्छरों की समस्या से भी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >