एसपी ने लोगों की समस्या को सुना, निराकरण का दिया निर्देश

एसपी ने लोगों की समस्या को सुना, निराकरण का दिया निर्देश

कटिहार एसपी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जन शिकायतों को सुना. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने एसपी शिखर चौधरी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. अधिकांश मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था. इसके अतिरिक्त पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने सहित अन्य कई मामले को लेकर लोगों ने एसपी को आवेदन दिया. एसपी ने प्रत्येक आवेदक की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित थानाध्यक्ष व पदाधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच कर कार्रवाई कर उनके समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >