रैतिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रैतिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कटिहार पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को किया. प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को कर्तव्य व अनुशासन को लेकर रैतिक परेड का आयोजन एसपी डॉ गौरव मंगला ने किया. एसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किए तथा प्रशिक्षु पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया. रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन, तथा एकरूपता सुनिश्चित करना है. परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ व विभिन्न ड्रिल से शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने पर विशेष बल दिया. वर्दी, स्वच्छता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया. टोलीवार ड्रिल कर पुलिस बल में समन्वय व सामूहिक कार्य क्षमता को मजबूत किया. पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से दिया गया जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >