जिले में पड़ रही तेज धूप व गर्मी ने लोगों को किया परेशान

जिले में पड़ रही तेज धूप व गर्मी ने लोगों को किया परेशान

कटिहार एक बार फिर चिलचिलाती धूप व बढ़ती गर्मी ने लोगो के पसीने उतार दिये है. तापमान एक बार फिर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. शुक्रवार को गर्मी कुछ इस कदर रही कि पूरे दिन लोग हॉफ्ते रहे. सूर्य की तपिश का कहर शरीर को झुलसा रही थी. पिछले दिनों मौसम में नमी के कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली थी. लेकिन एक बार फिर चिलचिलाती धूप बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. गुरुवार के बाद शुक्रवार के दिन भी गर्मी से लोग पूरा निढाल रहे. शुक्रवार को तापमान में भी बढ़तारी रही. शुक्रवार को उच्चतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान सीधे बढ़कर 27 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया. आगे भी तापमान एक दो डिग्री ऊपर होने की संभावना है. शुक्रवार को गर्मी से लोगों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे. शाम के बाद सूर्य की किरणों में थोड़ी नमी आने के बाद चल रही हवा ने लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली. लेकिन तेज हवा का झोंका नहीं चलने से ज्यादा रहता नहीं मिल पायी. जबकि इस बढ़ते गर्मी में बिजली के काटे जाने पर लोगों की और बेचैनी बढ़ा रही है. घर पर रहने पर गर्मी से राहत के लिए बिजली सुकून फूचने में मददगार है. लेकिन यह भी रहकर शहरी क्षेत्र के कई क्षेत्र में बिजली काटना इस तपा रही मौसम में और लोगो को सता रही है. बाहर धूप की तपिश से लोग परेशान हो ही रहे हैं तो घर में बिजली के न रहने से और व्याकुल हो उठते हैं. इस चलते धूप पर बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अब बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं. स्कूल से लौटने में छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी तेज धूप व गर्मी की वजह से छात्र-छााओं को विद्यालय से घर लौटने में परेशानी बढ़ गयी है. मॉर्निंग स्कूल में दोपहर को घर लौटने वाले बच्चों के चेहरे मुरझा जा रहे हैं. जबकि कुछ स्कूल नियम कानून को ताक पर रखकर अब भी डे स्कूल का संचालन कर रहे हैं. शिक्षा विभाग कार्यालय के निकट एक निजी स्कूल डे में स्कूल का संचालन कर रहा है. बावजूद शिक्षा विभाग मौन धारन किये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >