थाना के दफादार को दी गयी सम्मान पूर्वक विदाई

थाना के दफादार को दी गयी सम्मान पूर्वक विदाई

डंडखोरा स्थानीय थाना प्रांगण में सेवानिवृत बिहार पुलिस दफादार खूबलाल राय के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया. वर्षों तक अपनी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से थाना क्षेत्र में सेवा देने वाले दफादार खूबलाल राय के सेवानिवृत्त होने पर पूरे थाना परिसर में आत्मीय वातावरण देखने को मिला. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दफादार खूबलाल राय ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है. उनकी कार्यशैली से न केवल पुलिसकर्मी बल्कि आम जनता भी प्रभावित रही. उन्हें शॉल, रामायण की किताब, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सेवा सेवानिवृत दफादार खूबलाल राय ने मंच से बोलते हुए भावुक स्वर में कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में हमेशा सच्चाई और ईमानदारी को प्राथमिकता दी. अपर अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुमन कुमार, रामजी, धर्मेंद्र कुमार, शंभू कुमार, डोमन राय, प्रमुख शुभम कुमार यादव, जिप मुकेश पोद्दार, पुरुषोत्तम वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, आशिक खान, मनोज प्रसाद गुप्ता, सूरज कुमार साह, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह हरिमोहन सिंह, जदयू नेता रमेश मंडल, कादिर खान मो रईस, नवीन गुप्ता, ललन मंडल, विकास कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >